MLA Dhamtari Addresses ‘Be With Yoga, Be at Home’ Webinar

Dhamtari ( Chhattisgarh): The Brahma Kumaris of Dhamtari, held an online Webinar on the theme ‘Be With Yoga, Be at Home.’

Ranjana Sahu, MLA Dhamtari,  joined as the Chief Guest.  Vijay Devangan, Mayor, Dhamtari Municipal Corporation;  M. L. Pal, Deputy Director,  Public Welfare Department Dhamtari; Vikas, Yoga Teacher from Yoga Vikas Center;  Prahlad  Devangan, Ayurveda Ratna; and Vishvesh Chikhle, Director,  All India Yoga Council for Professional Excellence College,  Ratnagiri, along with BK Sarita and BK Navnita, were the other guests.

The Webinar started with Vishvesh Chikhle demonstrating which Yogic practices to follow for benefit during the Coronavirus pandemic.

Ranjana  Sahu,  MLA Dhamtari and Chief Guest,  urged everyone to practice Yoga every day.

Vijay Devangan,  Mayor,  Municipal Corporation Dhamtari, demonstrated how to do Yoga.

M.l. Pal, Deputy Director,  Public Welfare Department, inspired everyone to take up virtual Yoga.

Vikas, Yoga Teacher,  taught everyone how to do Pranayam. Prahlad Devangan,  Ayurveda Ratna, spoke about the benefits of Pranayam.

BK Sarita, Incharge of Brahma Kumaris in Dhamtari,  said that Yoga ensures our physical,  mental and spiritual well being.  Yoga is the means to live a fulfilled life. Our ancient scriptures describe Yoga as a state of equanimity.  The misery caused by the Coronavirus pandemic has made everyone think about the importance of Yoga.

The Brahma Kumaris fraternity of the area participated actively in this Webinar.  Yoga was practiced at all Brahma Kumaris centers in Dhamtari for inspiration of the people.  People were encouraged to take up Pranayam for physical fitness and Rajayoga taught by Brahma Kumaris for mental fitness.  BK Navnita coordinated this Webinar.

News in Hindi:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “ब्रह्माकुमारिज धमतरी में वर्चुअल योग एवम “योग के साथ रहिये ,घर पर रहिये” थीम पर ऑनलाइन वेबिनार
प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में 21 जून योग दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबिनार रखा गया | आयुष मंत्रालय की थीम Be With Yoga ,Be at Home ( योग के साथ रहिये ,घर पर रहिये ) इसके अंतर्गत योग हमारे भीतर एक यात्रा विषय पर आयोजित इस वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे साथ ऑनलाइन जुड़े थे माननीय बहन रंजना साहूजी ,विधायक ,धमतरी, माननीय भ्राता विजय देवांगन जी ,महापौर नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता एम .एल.पाल जी उपसंचालक समाज कल्याण विभाग धमतरी, योगाचार्य विकास भाई,योगा विकास सेंटर, आयुर्वेद रत्न प्रह्लाद देवांगन जी ,विश्वेश चिखले जी, Director,All India Yoga Council for professional Excellence College, रत्नागिरी कोकण महाराष्ट्र ,ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ,ब्रह्माकुमारी नवनीता बहनजी धमतरी|
सर्वप्रथम रत्नागिरी से हमारे साथ ऑनलाइन जुड़े योगाचार्य विश्वेश चिखले जी ने वर्तमान कोरोना महामारी के समय हमें कौनसे योगाभ्यास करने चाहिए और उससे कु=क्या क्या फायदे है प्रैक्टिकल करके दिखाया | आप covid सेंटर में जाकर अनेक covid पेशेंट को ये अभ्यास सिखाते है जिससे अनेको को बहुत फायदा भी हुवा है |
आज के विशेष दिवस पर हमारे शहर के विधायक रंजना साहूजी ने सभी को इसे प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित किया , महापौर विजय देवांगन जी ने प्रैक्टिकल योगा करके दिखाया सभी को अच्छे स्वास्थ के लिए शुभकामना दी | समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक एम .एल.पाल जी धमतरी ने सभी को वर्चुअल योगा के लिए प्रेरित किया | योगाचार्य विकास भाई ने सभी को ऑनलाइन योगा प्राणायाम करके दिखाया साथ में उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी | आयुर्वेद रत्न प्रह्लाद देवांगन जी ने प्राणायाम करके दिखाया साथ में किन किन बीमारियों को ठीक करता है ये बताया |
अपने दिव्य उदबोधन में ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने 7 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा …पुरे विश्व में आज इस दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है |योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है,हमारा शारीरिक ,मानसिक आध्यात्मिक विकास सदा होता रहे इसपर पूर्व से उन्होंने ध्यान खिंचवाया है |योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है|संसार में प्रत्येक मानव चाहता है की वो अपने सम्पूर्ण जीवन को जी भरके जिए ,और योग जी भरके जीने का एक नाम है,जडीबुटी है श्रीमत भगवत गीता में योगी के लक्षण बताये है योगी वह है जो मान अपमान ,निंदा स्तुति ,हार जीत में समान रहता है,किसी भी परिस्तिथि में हलचल में नहीं आता है |हम सभी ने अभी देखा इस covid महामारी ने हम सभी के अन्दर एक हलचल पैदा की ,भय,चिंता,निराशा दुःख का वातावरण बनाया |ऐसे समय पर सबका ध्यान योग की और गया,योग की अहमियत को समझा |
इस वेबिनार में ब्रह्माकुमारी से जुड़े सभी भाई बहनों ने ऑनलाइन बढ़ चढ़कर भाग लिया , अपने योगा करते वीडियोज ऑनलाइन शेयर किये | धमतरी जिले के ब्रह्माकुमारी के सभी सेंटर्स पर योगा कर सभी को प्रेरित किया गया | और इसे योग मेराथन के रूप में मनाया | छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग में भी धमतरी के ब्रह्माकुमारी से जुड़े भाई बहनों के योगा करते विडियो शेयर किये गए |और सभी ने यही कहा की हम आज सिर्फ 21 जून को ही नहीं लेकिन प्रतिदिन सुबह इसे करते है | शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए योगा प्राणायाम आदि करते है और मन को संशक्त रखने के लिए राजयोग मैडिटेशन जो ब्रह्माकुमारिज में सिखाया जाता है प्रात: 3.30बजे करते है |ये राजयोग मैडिटेशन हमें सारे दिन के लिए चार्ज करता है ,सारे दिन सकारात्मक ,शकिशाली बनाये रखता है | कार्यक्रम का मंच संचालन ब्रह्माकुमारी नवनीता बहन ने किया |

 

Subscribe Newsletter