“Matru Devo Bhava”: Mother’s Day Webinar by Brahma Kumaris Ambala Cantt

Ambala Cantt (Haryana): On the occasion of Mother’s Day,  the Brahma Kumaris of Dayalbagh in Ambala Cantt, in collaboration with the Youth Wing,  held an online Webinar titled ‘Matru Devo Bhava‘ (Respect to Mother as God).

BK Shelly, Rajayoga Teacher, while speaking on this occasion said that we can experience the boundless love of the Universal Mother through Rajayoga Meditation.  We can establish the relationship of Mother with the Supreme Soul.  Usually,  we remember and honor our birth mothers on Mother’s Day.  But this time, let us remember our Motherland, Mother Earth, Mother Goddess, Spiritual Mother and Supreme Mother as well. We should understand the importance of Mother in this life and try to be worthy children.

BK Krishna, Incharge of Brahma Kumaris in Ambala Cantt, gave the message of being a mother of good character and values.  Only then can Bharat become a great nation.

Dr. Sonika, Senior Gynecologist from Chandigarh, urged all mothers to make their children self-sufficient in daily routine and take some time out for their own parents as well. Rajayoga is very easy to practice and makes our mind strong.

Atul Sharma, Assistant Professor,  Maharaj Aggrasen University,  while sharing his views said that the word mother has some magic that solves all problems the moment it is uttered. Mother personifies God in our life.

Shivshi from Jasmita College recited a poem on the selfless love of mothers.

Sunil Kumar sang a song dedicated to mothers.  BK Sumanlata coordinated this program.  About 450 people benefitted from this program online.

News in Hindi:

मातृ देवो भव – माँ तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी,,,,सच माँ जैसी माँ ही होती हैं। आज तक मातृ दिवस पर शरीर को जन्म देने वाली तथा शरीर की पालना करने वाली माँ का हम सम्मान करते आये। लेकिन इस मानव जीवन में हमारी और भी अनेक माँ हैं भारत माँ,प्रकृति माँ, पूज्य देवी माँ, ,आध्यात्मिक माँ तथा परम माँ परमात्मा। जीवन में माँ के महत्व को समझें तथा सभी माँ का सपूत बन कर दिखाएं। उक्त विचार ब्रह्माकुमारी राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी शैली दीदी ने मातृदिवस के उपलक्ष्य में युवा प्रभाग तथा ब्रह्मा कुमारीज अम्बाला कैंट के द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में विचार सांझा करते हुए कहा कि अब परम माँ से संबंध जोड़कर उनके असीम प्यार का अनुभव करें साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परम माँ के संबंध का सुंदर अनुभव भी कराया।

ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी कृष्णा दीदी (मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी ,अंबाला कैंट) ने अपने आशीर्वचन में चरित्रवान व नैतिक मूल्यों से संपन्न माँ बनने का संदेश दिया। तभी भारत देश पूरे विश्व में महान देश बन सकेगा।

डॉ सोनिका (सीनियर गायनोलॉजिस्ट, चंडीगढ़) कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को आह्वान करते हुए कहा अपने दैनिक दिनचर्या में बच्चों को आत्मनिर्भर करें तथा कुछ समय अपने मात-पिता के लिए भी अवश्य निकालें। उन्होंने राजयोग से प्रभावित होकर सबको सन्देश दिया, राजयोग करना अति सहज है, एक ऐसी पद्धति है जो हमारे मन को सशक्त बनाती है।

वेबीनार में उपस्थित अतुल शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर , महाराज अग्रसेन यूनिवर्सिटी ) अपने मन के भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि माँ शब्द में जादू है एक ऐसी जादू की छड़ी जो घुमाते ही सारी मुश्किलों को आसान कर देती है। माँ हमारे जीवन में भगवान के महत्व को समझाती हैं।

शिवशी, जस्मिता कॉलेज स्टूडेंट ने जीवन में माँ के निस्वार्थ प्रेम का वर्णन काव्यात्मक रूप में किया।

कार्यक्रम में सुनील कुमार ने अपने मधुर गीत को सभी माँ के आगे समर्पित किया।

ऑनलाइन वेबिनार का सफल संचलान कुमारी सुमनलता ने किया।

450 से अधिक दर्शको ने इस Youtube  पर प्रसारित ऑनलाइन वेबिनार का लाभ लिया।

 

Subscribe Newsletter