Brahma Kumaris meet Union Minister in Drug Free Society Campaign Event

Bilaspur (Chhattisgarh) : Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya organized a one-day conference called “Nasha Mukt Samaj Aandolan – Abhiyan” ( Drug Free Society Campaign ) in Bilaspur. The chief guests of the event were Kaushal Kishore, Minister of Central Housing and Urban Affairs, Honorable Acharya Arun Divakar Nath Vajpayee, Vice-Chancellor of Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya, Santosh Kumar Singh, Superintendent of Police Bilaspur, Akshat Kant- National Co-ordinator of Nasha Mukt Samaj Aandolan Abhiyan Kaushal, Shailendra Dubey, Registrar of Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya and others were present.

The Brahma Kumaris were also invited to the conference, where BK Swati, Director of the main branch of Brahma Kumaris Rajayoga Bhavan in Bilaspur, elaborated on the Nasha Mukt Bharat Abhiyan being carried out by the Brahma Kumaris and extended an invitation to the organization’s Headquarters in Mount Abu, which was graciously accepted by the Minister.

BK Swati and BK Santoshi honored the Minister, Kaushal Kishore, Acharya Arun Divakar Nath Vajpayee, Bilaspur Superintendent of Police Santosh Kumar Singh, National Coordinator of Nasha Mukt Samaj Aandolan – Abhiyan Kaushal Akshat Kant, and Registrar of Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya Shailendra Dubey by presenting them  books, shawl, and gifts. BK Kamal and BK Vinod were also present at the event.

News In Hindi :

नशा मुक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात

बिलासपुर(छ.ग.)। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में “नशा मुक्त समाज आंदोलन – अभियान कौशल का” एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय भ्राता कौशल किशोर जी, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई जी, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक माननीय भ्राता संतोष कुमार सिंह जी, नशा मुक्त समाज आन्दोलन – अभियान कौशल का के राष्ट्रीय संयोजक माननीय भ्राता अक्षत कांत जी, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार माननीय भ्राता शैलेन्द्र दुबे जी आदि उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज बिलासपुर की मुख्य शाखा राजयोग भवन की संचालिका बीके स्वाति दीदी ने केंद्रीय मंत्री को ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्था के मुख्यालय माउंट आबू आने का भी निमंत्रण दिया जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहज स्वीकार किया। बीके स्वाति दीदी एवं बीके संतोषी दीदी ने केंद्रीय मंत्री भ्राता कौशल किशोर जी, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई जी, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक माननीय भ्राता संतोष कुमार सिंह जी, नशा मुक्त समाज आन्दोलन – अभियान कौशल का के राष्ट्रीय संयोजक माननीय भ्राता अक्षत कांत, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेन्द्र दुबे का बुके, शॉल एवं सौगात देकर सम्मान किया। संस्था के बीके कमल भाई एवं विनोद भाई भी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter