‘Shiv Dharshan’ Spiritual Fair By Brahma Kumaris Dhamtari

Dhamtari ( Chhattisgarh ): The Brahma Kumaris of Dhamtari held a Spiritual Fair ‘Shiv Darshan’ on the occasion of Mahashivratri festival.  Vijay Devangan, Mayor of MC, Harshad Mehta, Former MLA, Sharad Lohana, District Head of Congress Committee, Mohan Lalwani, Narendra Rohra, Leader of opposition in Nagar Nigam, Surjit Navdeep, Senior Literatur, Dr. C. S. Chaube, Former Principal of P. G. College, Deepak Lakhotiya, Editor of Prakhar Samachar, Kavindra Jain, District Head of BJP,  Bithika Vishwas, District Head of BJP Mahila Morcha, Vijay Motwani, District Head of BJP Yuva Morcha BJYM, Sarala Jain, Councillor, Sushila Tiwari, Neelu Daaga, Mithlesh Sinha, Sarita Asayi, Neelu Pawar, Ishwar Dewangan, Aakash Golchha, Somesh Meshram, Dilip Devangan, and BK Sarita, Incharge of Brahma Kumaris in Dhamtari,  were the Special Guests on this occasion.

The program started with a candle lighting and flag hoisting ceremony.  BK Sarita told the audience about the spiritual significance of the festival of Mahashivratri.

In this Spiritual Fair, the highlights were a self reliant farmer model, Deaddiction campaign model, father of all souls, Bharat- Yesterday, Today and Tomorrow,  40 feet long Shivling, Organic Yogic Farming,  Game Zone, Meditation room, godlywood theatre and 12 Jyotirlingas. This Fair is free for the public.  It was held under the Azadi ka Amrit Mahotsav Se Swarnim Bharat ki Ore Project of Brahma Kumaris.

News in Hindi:

शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का भव्य शुभारंभ।

धमतरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा महाशिवरात्रि के पवन उपलक्ष्य में “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वरर्णिम भारत की ओर” शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का भव्य उद्घाटन मंगलवार को अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, वरिष्ठ साहित्यकार सुरजीत नवदीप, पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सीएस चौबे, प्रखर समाचार के संपादक दीपक लखोटिया, भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, सरला जैन, पार्षद सुशीला तिवारी, नीलू डागा, मिथलेश सिन्हा, सरिता असायी, नीलू पवार, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, सोमेश मेश्राम, दिलीप देवांगन तथा धमतरी की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा झंडा वंदन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने सभी को महाशिवरात्रि महापर्व का आध्यात्मिक महत्व सभी को बताया। साथ ही मेले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला 1 मार्च से 6 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित है।

मेले में मुख्य रूप से आत्म निर्भर किसान मॉडल, नशामुक्ति अभियान मॉडल, सर्वात्माओ के पिता, भारत कल, आज और कल, 40 फिट शिवलिंग दर्शन, जैविक यौगिक खेती, गेम जोन, मेडिटेशन रूम, गॉडलीवुड थिएटर, 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, अज्ञान नींद में सोए हुए कुंभकर्ण को जगाने वाली झांकी मुख्य आकर्षण है।इस आध्यात्मिक मेला में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

Subscribe Newsletter