Panipat Brahma Kumaris Pay Loving Tributes to Four Dadis

Panipat ( Haryana): The Brahma Kumaris of Panipat paid loving tributes to Four of their prominent Dadis at Universal Peace Auditorium of Gyan Mansarovar Parisar. They were Dadi Janki and Dadi Hridayamohini, Former Heads of Brahma Kumaris,  Dadi Chandramani and Dadi Nirmal Shanta, Former Joint Heads of Brahma Kumaris. All the four Dadis left their mortal coils in the month of March in different years. About 500 members of the Brahma Kumaris fraternity attended this program.

Bachan Singh Arya, Former Minister in the Haryana Government,  who was fortunate enough to receive the personal love and care of all the four Dadis, talked about their different personality traits. Dadi Chandramani attended the funeral congregation of his brother and addressed a gathering of thousands of people including Chaudhary Bhajan Lal, Former CM of Haryana, along with 20 of his cabinet ministers. He was deeply touched by this kind gesture.

BK Bharat Bhushan, Director Gyan Mansarovar and Panipat circle of Brahma Kumaris,  shared that his dedication ceremony was performed under Chandramani Dadi at the Kumbh Mela festival of 1986 in Haridwar. She was the inspiration behind Gyan Mansarovar,  where many Godly services have since taken place. Dadi Janki enabled him for Godly services at the Global level and Dadi Nirmal Shanta touched him with her spiritual values.

Rajyogini BK Sarla, Panipat Circle Incharge of Brahma Kumaris,  talked about the purity, simplicity,  high living and everlasting happiness of the four Dadis.

BK Sunita, BK Bindu, BK Mamta, and BK Ahlawat, Former Director of Enterprise in Haryana,  also shared their personal experiences with the Dadis.

News in Hindi:

दिव्य आत्माओं की स्मृति में स्नेहांजलि  कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। यह स्नेहांजलि कार्यक्रम हमारी चार दादियों की स्मृति में ज्ञान मानसरोवर परिसर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस आडोटोरियम में  आयोजित  किया गया। इन सभी दादियों ने मार्च मास में एक ही पखवाड़े में अपने पार्थिव देह का त्याग कर एडवांस पार्टी में शामिल होकर अव्यक्त अवस्था को प्राप्त किया।  
यह स्नेहांजलि  कार्यक्रम विशेषतः  दादी जानकी जी (27 मार्च) पूर्व मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज़, दादी हृदयमोहिनी जी (11 मार्च), पूर्व मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज़, दादी चंदरमणी जी (11 मार्च) पूर्व संयुक्त मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज़ और दादी निर्मलशांता जी (15 मार्च) पूर्व संयुक्त मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज़, को पानीपत सबजोन के सभी बहन भाईयों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए किया गया। इस स्नेहांजलि सभा में लगभग 500 भाई  बहनों  ने भाग लिया।   
चारो ही दादियों  से निकट पालना लिए हुए भ्राता  बच्चन सिंह आर्य, पूर्व  मिनिस्टर ऑफ़ हरियाणा सरकार ने दादियों के चरित्रों को वर्णन करते हए बताया कि दादी चंदरमणी ने मेरे लौकिक भाई के देहांत होने पर क्रिया पर शामिल हुए। चौधरी भजन लाल तत्कालीन मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार  एवं अनेक केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा सरकार के लगभग 20 मंत्रियों एवं हजारों जनता  के सामने मेरे निवास पर पहुंच कर सम्बोधन किया जिसे में कभी भुला नहीं सकता।
भ्राता भारत भूषण, निर्देशक, ज्ञान मानसरोवर, एवं  पानीपत सर्कल, ने बताया कि उनको समर्पित दादी चंदरमणी जी ने 1986 के कुंभ मेले में हरिद्वार में कराया, दादी ह्रदयमोहिनी जी ने ज्ञान मानसरोवर निर्माण की प्रेरणा बापदादा से  दिलाई, दादी जानकी  जी ने विश्व सेवा की निमित्त बनाया एवं निर्मलशांता दादी जी ने अपनी धारणाओं से प्रभावित किया।  राजयोगिनी सरला दीदी जी, सर्कल इंचार्ज, पानीपत  ने  भी दादियों की पवित्रता, ऊंची जीवन, सादगी एवं सदा ख़ुशनम स्थिति से अवगत कराया।  इस अवसर पर बी.के. सुनीता बहन, बी.के. बिंदु बहन, बी.के. ममता बहन एवं भ्राता अहलावत, पूर्व निर्देशक,  उद्योग हरियाणा ने भी दादियों के अंगसंग के अनुभव सांझे किये।  

Subscribe Newsletter