Manesar MLA Welcomes ‘One Bharat, Elevated Bharat’ Bike Rally from Mount Abu to Delhi NCR

New Delhi: The Brahma Kumaris organized a bike rally called ‘One Bharat Elevated Bharat’ from its Headquarters in Mount Abu to Delhi NCR (National Capital Region). On 20th January 2022, the Honorable Prime Minister of India,  Narendra Modi,  gave the virtual green flag to this rally under the ‘Azadi ka Amrit Mahotsav Se Swarnim Bharat ki Ore’ Project.

This rally is a joint project of the Brahma Kumaris and the Ministry of Culture and Tourism, Government of India.  It reached Om Shanti Retreat Center (ORC), Gurgaon, on 22nd January 2022 at 7 pm.  BK Asha, Director ORC, along with the resident members of Brahma Kumaris in ORC Gurgaon,  gave a warm welcome to the bike rally.

On 23rd January 2022, the Bike Rally visited the regional service centers in the area and attended programs.

On 24th January 2022, the Bike Rally was welcomed at Hari Mandir Ashram in Pataudi by Chandrabhan Sehgal, Head of Nagar Palika.

It reached Manesar on 25th January 2022. Satya Prakash Jaravata, MLA Manesar, welcomed it along with the President, Vice President and Secretary of the Manesar Industrial Association.

The General Manager of the Toll Plaza at Khidki Dhaula in Gurugram, Satish, General Manager of Overseas Company, Chief Editor of Haryana News and their reporters also offered a grand welcome to the Bike Rally. Special Programs were held for this occasion.

The Bike Rally started its return journey on 26th January 2022 at 9 AM from ORC Gurgaon to Abu Road. BK Jaisimha, Director of India One Solar Thermal Plant at Abu Road;  BK Jagbeer, National Coordinator of the Sports Wing of the Rajayoga Education and Research Foundation;  BK Venkatesh, Film Maker of Brahma Kumaris;  BK Pradeep, BK Rishi, BK Manjunath, and BK Hanumant were the main participants in this rally.

News in Hindi:

एक भारत श्रेष्ठ भारत” बाइक रैली का दिल्लीएनसीआर में हुआ भव्य स्वागत

आज़ादी के 75 वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के अन्तर्गत, ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू से दिल्ली तक “एक भारत श्रेष्ठ भारत” लक्ष्य को लेकर बाइक रैली का आयोजन हुआ। 20 जनवरी 2022 को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रैली को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ और भारत सरकार के सांस्कृतिक व पर्यटन मंत्रालय के  सहयोग से आयोजित बाइक यात्रा 22 जनवरी साँय 7 बजे गुरुग्राम, ओम शांति रिट्रीट में पहुँची। ओ.आर.सी की निदेशिका आशा दीदी एवं निवासी भाई-बहनों के द्वारा रैली का बहुत ही भावपूर्ण स्वागत हुआ।

23 जनवरी को बाइक रैली संस्था के कई स्थानीय सेवाकेन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुँची।

24 जनवरी को रैली का पटौदी हरि मंदिर आश्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रभान सहगल की अगुवाई में स्वागत हुआ।

25 जनवरी को रैली मानेसर पहुँची। मानेसर में स्थानीय विधायक माननीय सत्य प्रकाश जरावता द्वारा बाइक रैली का स्वागत हुआ। साथ ही मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव ने भी रैली का हार्दिक अभिनन्दन किया।

गुरुग्राम,  खिड़की धौला में टोल प्लाजा के महाप्रबंधक, ओवरसीज़ कंपनी के महानिदेशक सतीश, हरियाणा न्यूज़ के मुख्य संपादक एवं न्यूज़ रिपोर्टर्स के द्वारा भी बाइक रैली का भव्य स्वागत हुआ। गुरुग्राम में अनेक सेवाकेन्द्रों पर भी रैली के स्वागत और सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

26 जनवरी को सुबह 9 बजे बाइक रैली अपनी वापसी यात्रा पर ओ. आर. सी से आबू रोड़ के लिए रवाना हुई। 10 सदस्यीय बाइक रैली में मुख्य रूप से संस्था के आबू रोड़ स्थित इंडिया वन सोलर थर्मल प्लांट के डायरेक्टर बी.के.जयसिम्हा, संस्था के खेल प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी.के. जगबीर, संस्था के गोडलीवुड स्टूडियो के फिल्म मेकर बी.के. वेंकटेश, बी.के. प्रदीप, बी.के.ऋषि, बी.के. मंजूनाथ एवं बी.के.हनुमंत सम्मिलित हुए।

Subscribe Newsletter